Search This Blog

Monday, September 23, 2024

अश्वनी धीर


#23 
अश्विनी धीर
23 सितम्बर 1968
कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा निर्देशक
चित्रपट कथा लेखक
कार्यकाल
2005-वर्तमान
बच्चे
गरिमा धीर, जलज धीर
यूपी के कानपुर से गहरा रिश्ता रखने वाले अश्विनी धीर एक बार फिर अपनी कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को खूब लोटपोट कर रहे हैं। ठेठ कनपुरिया स्टाइल को छोटे और बड़े पर्दे तक पहुंचाने वाले राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अश्विनी धीर की फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ 7 जुलाई को रिलीज हो चुकी है।  इस फिल्म में साल 2010 में आई अजय देवगन की फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे? की झलक दिखाई दे रही थी। अश्विनी ने सारी बातों को स्पष्ट करते हुए कहा कि ये दोनों फिल्में बहुत अलग हैं। अश्वनी धीर ने ‘अतिथि तुम कब जाओगे?’ फिल्म का भी लेखन किया था।
अश्विनी धीर बॉलीवुड में सफल फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उनका जन्म 23 सितंबर 1968 को कानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। अश्विनी इससे पहले ‘सन ऑफ सरदार’, ‘अतिथि तुम कब जाओगे’, ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘लापतागंज’, ‘नीली छतरी वाले’, ‘चिड़ियाघर’ और ‘पीटरसन हिल’ टीवी सीरियल भी बनाए हैं। अश्विनी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। अश्विनी के साथ उनके भाई मुकेश धीर भी फिल्म प्रोडक्शन का काम करते हैं। मुकेश धीर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हमदोनों भाइयों ने कानपुर से बहुत कुछ सीखा है। कनपुरिया अंदाज बॉलीवुड में खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि हम अपनी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में कानपुर की बोली का इस्तेमाल करते हैं। आने वाले दिनों में हम अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग अपने शहर में करने जरूर आएंगे।  

📺

2009-2014 लापतागंज सब टीवी
2011-... चिड़ियाघर सब टीवी
2014-... नीली छतरी वाले ज़ी टीवी
2015-... पीटरसन हिल सब टीवी
🎥
2008 वन टू थ्री 
2008 यू मी और हम 
2010 अतिथि तुम कब जाओगे? 
2012 सन ऑफ सरदार 

निर्देशन कार्य

2008 वन टू थ्री
2010 अतिथि तुम कब जाओगे?
2012 सन ऑफ सरदार

No comments:

Post a Comment

मालिका तरनूम(जनम)

नूरजहाँ  🎂जन्म 21 सितम्बर, 1926 ⚰️23 दिसम्बर, 2000  महान गायिका मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहाँ  🎂जन्म 21 सितम्बर, 1926 ई. ⚰️23 दिसम्बर, 2000  न...