Search This Blog

Friday, September 27, 2024

कुमारी लता मंगेशकर

#28sep#06feb
कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर
⚰️जन्म 28 सितम्बर, 1929
जन्म भूमि इंदौर, मध्यप्रदेश
⚰️मृत्यु 06 फ़रवरी, 2022
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक दीनानाथ मंगेशकर, सुधामती
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र फ़िल्म संगीत (पार्श्वगायिका), भारतीय शास्त्रीय संगीत
मुख्य फ़िल्में मदर इंडिया, मुग़ल ए आज़म
विषय भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, भजन, ग़ज़ल
पुरस्कार-उपाधि भारत रत्न, पद्म भूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्मविभूषण
नागरिकता भारतीय
मुख्य गीत 'आएगा आने वाला', 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'नाम गुम जाएगा', 'अल्ला तेरो नाम' आदि।
भाई-बहन हृदयनाथ मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, मीना खड़ीकर
अन्य जानकारी सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है।
indo-canadian mudar:
स्वर कोकिला महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
🎂लता मंगेशकर जन्म- 28 सितम्बर, 1929;
⚰️मृत्यु- 6 फ़रवरी, 2022 भारत की 'भारत रत्न' सम्मानित मशहूर पार्श्वगायिका थीं, जिनकी आवाज़ ने छह दशकों से भी ज़्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा। भारत की 'स्‍वर कोकिला' लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये। उनकी आवाज़ सुनकर कभी किसी की आँखों में आँसू आए तो कभी सीमा पर खड़े जवानों को सहारा मिला। उन्होंने स्वयं को पूर्णत: संगीत को समर्पित कर रखा था। लता मंगेशकर जैसी शख़्सियतें विरले ही जन्म लेती हैं।

कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर का जन्म इंदौर, मध्यप्रदेश में 28 सितम्बर, 1929 को हुआ था। लता मंगेशकर का नाम विश्व के सबसे जाने माने लोगों में आता है। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक कुशल रंगमंचीय गायक थे। दीनानाथ जी ने लता को तब से संगीत सिखाना शुरू किया, जब वे पाँच साल की थी। उनके साथ उनकी बहनें आशा, ऊषा और मीना भी सीखा करतीं थीं। लता 'अमान अली ख़ान साहिब' और बाद में 'अमानत ख़ान' के साथ भी पढ़ीं।

लता मंगेशकर हमेशा से ही ईश्वर के द्वारा दी गई सुरीली आवाज़, जानदार अभिव्यक्ति व बात को बहुत जल्द समझ लेने वाली अविश्वसनीय क्षमता का उदाहरण रहीं हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण उनकी इस प्रतिभा को बहुत जल्द ही पहचान मिल गई थी लेकिन पाँच वर्ष की छोटी आयु में ही आपको पहली बार एक नाटक में अभिनय करने का अवसर मिला। शुरुआत अवश्य अभिनय से हुई किंतु आपकी दिलचस्पी तो संगीत में ही थी। लताजी का नाम पहले 'हेमा' था, लेकिन जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने नाम बदलकर 'लता' रख दिया था।

ज़िम्मेदारी

1942 ई. में हृदय-गति के रुक जाने से उनके पिता का देहांत हो गया। तेरह वर्ष की अल्पायु में ही लता जी को परिवार की सारी ज़िम्मेदारियाँ अपने नाज़ुक कंधों पर उठानी पड़ी। अपने परिवार के भरण पोषण के लिये उन्होंने 1942 से 1948 के बीच हिन्दी व मराठी में क़रीबन 8 फ़िल्मों में काम किया। इन में से कुछ के नाम हैं: “पहेली मंगलागौर” 1942, “मांझे बाल” 1944, “गजाभाऊ” 1944, “छिमुकला संसार” 1943, “बडी माँ” 1945, “जीवन यात्रा” 1946, “छत्रपति शिवाजी” 1954 इत्यादि।[1] लेकिन आपकी मंज़िल तो संगीत ही थी और उनके पार्श्व गायन की शुरुआत 1942 की मराठी फ़िल्म "कीती हसाल" से हुई दुर्भाग्यवश यह गीत काट दिया गया और फ़िल्म में शामिल नहीं हुआ।

जीवन में संघर्ष

सफलता की राह कभी भी आसान नहीं होती है। लता जी को भी अपना स्थान बनाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पडा़। कई संगीतकारों ने तो आपको शुरू-शुरू में पतली आवाज़ के कारण काम देने से साफ़ मना कर दिया था। उस समय की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका नूरजहाँ के साथ लता जी की तुलना की जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर आपको काम मिलने लगा।

संगीत में पहला क़दम

1942 में पहली बार गाने का पार्श्व अनुभव
1943 में पहला हिन्दी गाना
1947 में हिन्दी फ़िल्मों में पार्श्व गायन (आपकी सेवा में) के रूप में पहला गीत
1949 में प्रसिद्ध फ़िल्म बरसात, अंदाज, दुलारी और महल
1950 में वह फ़िल्मों में सबसे ताकतवर महिला बनीं

संगीत में प्रशंसा

नाम गुम जाएगा, चेहरा ये बदल जाएगा। मेरी आवाज़ ही पहचान है, गर याद रहे। यह गीत लोग कभी नहीं भूल सकते और लता जी का व्यक्तित्व भी इस गीत से झलकता है कि भले ही नाम गुम जाय या चेहरा बदल जाये पर उनकी आवाज़ कोई नहीं भूल सकता। लता जी की अद्भुत कामयाबी ने लता जी को फ़िल्मी जगत की सबसे मज़बूत महिला बना दिया था।लता जी को सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है। फ़िल्मी गीतों के अतिरिक्त आपने ग़ैरफ़िल्मी गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। लता जी की प्रतिभा को पहचान मिली सन् 1947 में, जब फ़िल्म “आपकी सेवा में” उन्हें एक गीत गाने का मौक़ा मिला। इस गीत के बाद तो आपको फ़िल्म जगत में एक पहचान मिल गयी और एक के बाद एक कई गीत गाने का मौक़ा मिला। इन में से कुछ प्रसिद्ध गीतों का उल्लेख करना यहाँ अप्रासंगिक न होगा। जिसे

आपका पहला शाहकार गीत कहा

जाता है वह 1949 में गाया गया “आएगा आने वाला”, जिस के बाद आपके प्रशंसकों की संख्या दिनोदिन बढ़ने लगी। इस बीच आपने उस समय के सभी प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया। अनिल बिस्वास, सलिल चौधरी, शंकर जयकिशन, एस. डी. बर्मन, आर. डी. बर्मन, नौशाद, मदनमोहन, सी. रामचंद्र इत्यादि सभी संगीतकारों ने आपकी प्रतिभा का लोहा माना। लता जी ने दो आँखें बारह हाथ, दो बीघा ज़मीन, मदर इंडिया, मुग़ल ए आज़म, आदि महान् फ़िल्मों में गाने गाये है। आपने “महल”, “बरसात”, “एक थी लड़की”, “बड़ी बहन” आदि फ़िल्मों में अपनी आवाज़ के जादू से इन फ़िल्मों की लोकप्रियता में चार चाँद लगाए। इस दौरान आपके कुछ प्रसिद्ध गीत थे: “ओ सजना बरखा बहार आई” (परख-1960), “आजा रे

परदेसी” (मधुमती-1958), “इतना ना मुझसे तू प्यार बढा़” (छाया- 1961), “अल्ला तेरो नाम”, (हम दोनो-1961), “एहसान तेरा होगा मुझ पर”, (जंगली-1961), “ये समां” (जब जब फूल खिले-1965) इत्यादि।

देश-भक्ति गीत

1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी उपस्थित थे। इस समारोह में लता जी के द्वारा गाए गये गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” को सुन कर सब लोग भाव-विभोर हो गये थे। पं नेहरू की आँखें भी भर आईं थीं। ऐसा था आपका भावपूर्ण एवं मर्मस्पर्शी स्वर। आज भी जब देश-भक्ति के गीतों की बात चलती है तो सब से पहले इसी गीत का उदाहरण दिया जाता है।

आवाज़ का जादू

आपने गीत, गज़ल, भजन, संगीत के हर क्षेत्र में अपनी कला बिखेरी है। गीत चाहे शास्त्रीय संगीत पर आधारित हो, पाश्चात्य धुन पर आधारित हो या फिर लोक धुन की खुशबू में रचा-बसा हो। हर गीत को लता जी अपनी आवाज़ के जादू से एक ऐसे जीवंत रूप में पेश करती हैं कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाता है। लता जी ने युगल गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। मन्ना डे, मुहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार, महेंद्र कपूर आदि के साथ-साथ आपने दिग्गज शास्त्रीय गायकों पं भीमसेन जोशी, पं जसराज इत्यादि के साथ भी मनोहारी युगल-गीत गाए हैं। गज़ल के बादशाह जगजीत सिंह के साथ आपकी एलबम “सजदा” ने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ।

फ़िल्मकार, संगीतकार आदि के कथन

फ़िल्मकार श्याम बेनेगल कहते हैं कि "लता मंगेशकर के जैसा कोई और हुआ ही नहीं है। एक मिस्र की 'उम्मे कुल्सुम' थीं और एक लता हैं।"
पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की लता जी के बारे में राय है कि "कभी-कभार ग़लती से ऐसा कलाकार पैदा हो जाता है।"
पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर ने लता मंगेशकर के लिए कई लाजवाब और दिल को छू लेने वाले गीत लिखे हैं। वे कहते हैं, "हमारे पास एक चांद है, एक सूरज है, तो एक लता मंगेशकर भी है।"
अपने समय के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार कहते हैं कि "लता जी की आवाज़ एक रौशनी है, जो सारे आलम के गोशे-गोशे में मौसिकी का उजाला फैलाती है। उनकी आवाज़ एक करिश्मा है।"
अमिताभ बच्चन कहते हैं कि "लता मंगेशकर की आवाज़ इस सदी की आवाज़ है।"
मशहूर नाटककार विजय तेंडुलकर कहते हैं कि "इस दुनिया में लोग बहुत व्यावहारिक होते हैं, पर लता जी के गीत रोज़ सुनते हैं। उससे किसी का पेट नहीं भरता, लेकिन सुने जा रहे हैं पागलों की तरह।"
शास्त्रीय गायक उस्ताद आमिर ख़ान कहते हैं कि "हम शास्त्रीय संगीतकारों को जिसे पूरा करने में तीन से डेढ़ घंटे लगते हैं, लता जी वह तीन मिनट में पूरा कर देती हैं।"
प्रसिद्ध संगीतकार एस. डी. बर्मन ने एक बार कहा था कि "जब तक लता है, तब तक हम संगीतकार सुरक्षित हैं।"
प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह ने कहा था कि "बीसवीं सदी की तीन बातें याद रखने लायक हैं, एक चांद पर आदमी की जीत, दूसरा बर्लिन की दीवार का टूटना और तीसरा लता का जन्म।"
अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का कहना है कि "मेरी ख़्वाहिश है कि मैं किसी अभिनेत्री की भूमिका निभाऊं और मुझे पर्दे पर लता जी की आवाज़ पर अभिनय करने का मौका मिले।

पुरस्कार

सांगीतिक उपलब्धियों के लिए आपको अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा गया। संगीत जगत में अविस्मरणीय योगदान के लिए लता जी को

फ़िल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)
राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 और 1990)
महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 और 1967)
सन 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
सन 1989 में उन्हें फ़िल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ दिया गया।
सन 1993 में फ़िल्म फेयर के 'लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
सन 1996 में स्क्रीन के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

सन 1997 में 'राजीव गांधी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
सन 1999 में पद्मविभूषण, एन.टी.आर. और ज़ी सिने के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
सन 2000 में आई. आई. ए. एफ.(आइफ़ा) के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
सन 2001 में स्टारडस्ट के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार', नूरजहाँ पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सन 2001 में भारत सरकार ने आपकी उपलब्धियों को सम्मान देते हुए देश के सर्वोच्च पुरस्कार “भारत रत्न” से आपको विभूषित किया।

मृत्यु

92 साल की उम्र में लगा मंगेशकर का निधन 22 फ़रवरी, 2022 को हुआ। उनका 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8:12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं

लता मंगेशकर के जीवन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं-

लता जी को संगीत के अलावा खाना पकाने और फ़ोटो खींचने का बहुत शौक़ है।
सन 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का 'गिनीज़ बुक रिकॉर्ड' उनके नाम पर दर्ज है।
अपना पहला गाना लता मंगेशकर ने मराठी फ़िल्म 'किती हसाल' (1942) में गाया था।
लता मंगेशकर को पहली बार सबसे बड़ा मौक़ा फ़िल्म 'महल' से मिला, उनका गाया "आयेगा आने वाला" बहुत प्रसिद्ध हुआ था।
उन्होंने 1980 के बाद से फ़िल्मों में गाना कम कर दिया था और कहानी, संवाद आदि पर अधिक ध्यान देने लगी थीं।
लता जी ही एकमात्र ऐसी जीवित महिला गायिका हैं, जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।
'आनंद गान बैनर' तले फ़िल्मों का निर्माण भी उन्होंने किया है और इसके साथ ही संगीत भी दिया है।
अभी भी गाने की रिकॉर्डिंग के लिये जाने से पहले लता मंगेशकर कमरे के बाहर अपनी चप्पलें उतारती हैं। वे हमेशा नंगे पाँव गाना गाती हैं।

🎤लता मंगेशकर ने कई बंगाली फिल्मों में गाने गाए हैं।  लता मंगेशकर के कुछ बंगाली गानों की सूची - 
▪️आज मोन चेयेचे अमी हारिए जाबो... ▪️आज नोय गुनगुन गुंजन प्रेमे... ▪️आज तोबे एतुकु ठाक... 
▪️अज नोय गुनगुन गुंजोन... ▪️आकाशे आज रोंगर खेला... ▪️अमारोतो शाध चिलो... 
▪️अमी शॉपनो आर देखबोना... ▪️अशार श्राबोन मनेनातो मोन... ▪️चोंचोल मोन अनमोना होय... 
▪️ई जोनोम आमरा अची... 
▪️ई रात अतो तारा अचे... 
▪️जोडियो रोजोनी पोहालो  तोबुओ... ▪️कोटोजे कोठा चिलो... 
▪️ना मोनो लागे ना... 
▪️निझुम शोंडाए... 
▪️ओ मोर मोयनागो... 
▪️ओ पोलाश ओ शिमुल... 
▪️ओयि गाचर पटाए रोडर झिकिमिकी... 
▪️ओरे मोनो पाखी... 
▪️ प्रेम एकबरी एशेचिलो निरोब ए ▪️तोमाके शुनाते ए गान जे गेई जाई

🎤लता मंगेशकर और आशा भोसले के उत्कृष्ट युगल गीत लता मंगेशकर और आशा भोसले ने एक साथ मिलकर लगभग 80 गाने गाए हैं।  यहां उनके 5 सर्वश्रेष्ठ युगल गीतों की सूची दी गई है -

 1. क्या हुआ, ये मुझे क्या हुआ... जिस देश में गंगता बहती है (1960) से 2. मन क्यों बहका री बहका आधी रात को... उत्सव (1985) से  3. जब जब तुम्हें भुलाया तुम और याद आए... जहां आरा (1964) से 4. हो कोई आएगा आएगा, हमारे गांव कोई... प्रोफेसर (1962) से 5. मैं चली मैं चली देखो... पड़ोसन (1968)  ) लता मंगेशकर और आशा भोंसले को दशकों से सर्वसम्मति से भारत की सुर साम्राज्ञी माना जाता रहा है।  एक नजर लता और आशा के कुछ युगल गीतों पर - 

🎤लता आशा युगल गीत - 

▪️मनभावन के घर जाए...चोरी चोरी ▪️सखी री सुन बोले पपीहा...मिस मैरी ▪️ओ चांद जहां वो जाए...शारदा 
▪️मेरे मेहबूब  मैं क्या नहीं... मेरे मेहबूब ▪️ऐ काश किसी दिवाने को... ऐ दिन बहार के 
▪️छाप तिलक सब छीनी रे... मैं तुलसी तेरे आंगन की 
▪️बन्नो की हाथ भरी मेहंदी... 
▪️कर गया रे मुझपे ​​जादू  ... 
▪️नाच रे मन बड़कम्मा... राजकुमार ▪️रूठी जाये रे गुजरिया... दो  फूल ▪️मेहा आओ रे... संगीत सम्राट तानसेन ▪️साजन सलोना मांग लो... दूज का चांद 
▪️पढ़ गए झूले... बहू बेगम 
▪️आंखों आंखों में किसी से.. जानवर ▪️दबे लबों से कभी जो कोई...  बीवी और मकान 
▪️अजी चले आओ... हलाकू 
▪️हां हां ले गई... ज्वाला 
▪️जबसे लागी तोसे नजरिया... शिकार ▪️ये बरखा बहार... मयूरपंख 
▪️साजन सलोना मांग लो... दूज का चांद 
▪️बचपन  का तेरा मेरा प्यार... दो फूल ▪️धड़का दिल धड़का... भरोसा  
 ▪️ईद का दिन... बागी 
▪️दिल दाई दे... सेनापति 
▪️बात को दिल में दबाए रखना... धरम वीर 
▪️ये झूठी बात है-ये सच्ची बात है... संजोग 
▪️लायी कहां ऐ जिंदगी...  टैक्सी टैक्सी और भी बहुत से...

🎤यहां लता मंगेशकर और किशोर कुमार के सर्वश्रेष्ठ युगल गीतों की सूची दी गई है - 
▪️आप की आंखों में कुछ...घर 
▪️आज मदहोश हो जाए...शर्मीली ▪️आंखों आंखों में...महल 
▪️असमां के नीचे हम...  ज्वेल थीफ ▪️अच्छा तो हम चलते।  आन मिलो सजना 
▪️अब चाहे मां रूठे या बाबा... दाग ▪️अरे यार मेरी तुम भी...तीन देवियां ▪️भूल गया सब कुछ याद नहीं...जूली ▪️भीगी भीगी रातों में...अजनबी 
▪️चांद रात तुम हो  साथ... हाफ टिकट ▪️चल कहीं दूर निकल... दूसरा आदमी ▪️चुपके से दिल दयदे नहीं... मर्यादा ▪️दिल की बातें दिल हाय... रूप तेरा मस्ताना 
▪️गाता रहे मेरा दिल, तू ही मेरी...  गाइड ▪️गोरे रंग पे ना इतना गुमान...रोटी ▪️गम है किसी के...रामपुर का लक्ष्मण ▪️हमे और जीना...  अगर तुम ना होते ▪️जीवन की बगिया... तेरे मेरे सपने ▪️जय जय शिव शंकर... आप की कसम ▪️कितनी खूबसूरत ये तस्वीर... बेमिसाल 
▪️कोरा कागज था ये मन... आराधना ▪️मचलती हुई हवा..  गंगा की लहरें ▪️मैं इक चोर तू मेरी रानी...राजा रानी ▪️ओ मेरे राजा खफा...जॉनी मेरा नाम ▪️पन्ना की तमन्ना है...हीरा पन्ना 
▪️सा रे गा मा....अभिनेत्री 
▪️सागर किनारे।  दिल ये पुकारे... सागर ▪️सलाम ए इश्क मेरी जान जरा... मुकद्दर का  सिकंदर 
▪️शायद मेरी शादी का... सौतें 
▪️सुन चंपा सुन तारा... अपना देश ▪️तेरे चेहरे से नज़र... कभी कभी 
▪️तेरे मेरे मिलन की ये रैना... अभिमान ▪️थोड़ा है थोड़े की... खट्टा  मीठा ▪️तुम आ गये हो नूर आ... आँधी ▪️तुमको भी तो ऐसा कुछ होता होगा... आप आये बहार आये 

🎤लता मुहम्मद रफ़ी की इस जोड़ी के कुछ बेहतरीन हिट गाने।  
● जो वादा किया वो निबजाना...ताजमहल 
● मेरे मितवा मेरे मीत रे... गीत 
● आपने याद दिलाया तो... आरती
 ● बे खुदी में सनम...हसीना मान जाएगी ● कोयल क्यों गई... आप आई बहार आई ● आ मेरे हमजोली... जीने की राह
 ● हम तुम्हारे लिए... इंतकाम 
● टिक मेरा दिल... हमजोली 
● रंग बसंती... राजा और रंक 
● कितना प्यारा वादा है एन... कारवां 
● साथिया नहीं... आया सावन झूम के 
● रुत है मिलन की साथी... मेला 
● ये जुल्फ कैसी है... पिया का घर 
● ये पर्वतों जे दयारे.... वासना 
● दिल पुकारे आरे  आरे... ज्वेल थीफ 
● तुझे जीवन की डोर से... असली नकली ● वो है जरा हफा... शागिर्द 
● बागों में बहार है.... आराधना 
● तस्वीर तेरी दिल में जिस... माया 
● सौ साल पहले... जब प्यार किसी से होता है 
● ये दिल तुम बिन कहीं लगता... इज्जत ● मुझे कितना प्यार है... दिल तेरे एक दीवाना 
● आवाज देके हमीं तुम... प्रोफेसर 
● वादा करले सजना... हाथ की सफाई 
● दिन सारा गुजरा टोटे अंगना... जंगली 

(यह एक पिकअप सूची है, यह व्यक्ति की पसंद के अनुसार आप की भिन्न हो सकती है) 

🎧 लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी द्वारा व्यक्तिगत रूप से गाए गए एक ही गीत के द्वंद्व संस्करण: एक अनूठा संयोजन। 

 कुछ गीतों में पुरुष संस्करण बेहतर लगता है, जबकि कुछ में महिला संस्करण बेहतर लगता है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन दो महान गायकों ने अपनी दिव्य आवाज़ से जादू पैदा किया है, जिससे दोनों संस्करण अपने अनोखे तरीके से यादगार बन गए हैं, ऐसे गीतों पर एक नज़र डालें 

01. गर तुम भुला ना दोगे सपने ये सच होंगे... यकीन (1969) संगीत शंकर जयकिशन
 02. तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है... चीरा एजी (1969) संगीत मदन मोहन 
03. एहसान तेरा होगा मुझपर, दिल चाहता है... जंगली (1961) संगीत शंकर जयकिशन
 04. दिल जो ना कह सका वही राज-ए-दिल कहने की रात आई...' भीगी रात (1965) संगीत रोशन 
05. जिया ओ जिया ओ जिया कुछ बोल  दो, अरे ओ दिल का पर्दा खोल दो... जब प्यार किसी से होता है (1961) संगीत शंकर जयकिशन 
06. मेरे मेहबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम... मेरे मेहबूब (1963) संगीत नौशाद 
07 जिंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात... बरसात की रात (1960) संगीत रोशन 
08. ओ मेरी शाह-ए-ख उमा, ओ मेरी जाने जनाना तुम मेरे साथ हो...' लव इन टोकियो (1966) संगीत शंकर जयकिशन 09. तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे, जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे... पगला कहीं का (1970) संगीत शंकर जयकिशन 
10. नगमा-ओ-शेर की सौगात किसे पेश करूं... गजल  (1964) संगीत मदन मोहन 
11. बचपन के दिन भुला ना देना... शमशाद बेगम दीदार के साथ (1951) संगीत नौशाद 
12. आज कल में ढल गया, दिन हुवा तमाम, भी सो जा... बेटी बेटे (1964) संगीत शंकर जयकिशन 
13. परदेसियों से न अखियां मिलना परदेसियों का... जब जब फूल खिले (196)। 5) संगीत कल्याणजी आनंदजी 14. दिल बेकरार सा है हमको खुमार सा है, जब तुमने देखा... इशारा (1964) संगीत कल्याणजी आनंदजी
 15. अगर बेवफा तुझको पहचान जाते, खुदा की कसम मोहब्बत ना करते... रात के अंधेरे मैं (1969) संगीत प्रेम धवन 
16. जब  जब बहार आए और फूल मुस्कुराए, मुझे तुम याद आए... तकदीर (1967) संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
 17. तकदीर का फसाना बनकर किसे सुनाएं... सेहरा (1963 ) संगीत रामलाल 18. यादों की बारात निकली है आज दिल के द्वारे... यादों की बारात (1973) संगीत आर.डी. बर्मन 
19 तुम कमसिन हो नादां हो, भोली हो... आई मिलन की बेला (1964) संगीत शंकर जयकिशन
 20. झिलमिल सितारों का आंगन होगा, रिमझिम... जीवन मृत्यु (1970) संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल 
21. आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे... गीत (1970) संगीत कल्याणजी आनंदजी 
 22. वादियां मेरा दामन, रास्तें मेरी... अभिलाषा (1968) संगीत आर.डी. बर्मन 23. आदमी मुसाफिर है, आता है जाता है... अपनापन (1977) संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल 
24. अजी रूठ कर अब कहां जाएगी... आराजू (1965) संगीत शंकर जयकिशन 25. ये मर्द बड़े दिल सर्द...' मिस मैरी म्यूजिक (1957) हेमंत कुमार,

*❖════❃≛⃝❈⬤🪷
‎‌‎Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎𝐕𝐄4♥️𝐘𝐎🇺⃝◣
यदि किसी पाठक के पास उपरोक्त गीतों के अलावा लता और रफी के ऐसे क्षेत्रीय संस्करण के बारे में जानकारी है, तो कृपया लता मंगेशकर के प्रेमियों के लाभ के लिए साझा करें, 
⬤≛⃝❈❃════❖*

नीचे दी गई तालिका में हिंदी फिल्मों में संगीत निर्देशकों (1945 - 1989) के साथ लता के गीतों की अनुमानित सूची दी गई है। क्षेत्रीय भाषाओं के गाने और गैर-फिल्मी हिंदी-उर्दू गाने इसमें शामिल नहीं हैं। सामान्य गानों के अलावा, सूची में वे गाने भी शामिल हैं जिन्हें फिल्म से हटा दिया गया था या जिनके लिए कोई रिकॉर्ड जारी नहीं किया गया था या जो कभी रिलीज़ ही नहीं हुईं।

दिलचस्प बात यह है कि लता मंगेशकर ने ओ.पी. नैयर के साथ कोई गाना ही नहीं गाया है।

संगीत निर्देशक गाने फिल्में
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल 666 271
शंकर जयकिशन 453 124
आर.डी. बर्मन।  327 164 
सी. रामचन्द्र 298 63 कल्याणजी आनंदजी 297 147 
चित्रगुप्त 240 74 
मदन मोहन 210 68 
एस. डी. बर्मन 182 55 
नौशाद 155 35 
रोशन 146 41 
हेमन्त कुमार 139 40 
अनिल विश्वास 123 30 
वसंत देसाई 112 28 
राजेश रोशन 112 53 
सलिल चौधरी 10 8 37
 हुस्नलाल भगतराम 107 30 
भप्पी लाहिड़ी 97 65 
रवि 75 27 
खय्याम 71 29
 गुलाम मोहम्मद 71 18 
एस.एन.त्रिपाठी 71 24 
उषा खन्ना 68 36 
हंसराज बहल 43 18
 सुधीर फड़के 32 8
 जयदेव 28 15 
एन.दत्ता 28 14
 हृदयनाथ मंगेशकर 26 9 
विनोद 26 6 
मोहम्मद शफी 24 5 
कल्याणजी वीरजी शाह 24 6 
रवींद्र जैन 23 11 
बुलो सी. रानी 22 8 
पंडित गोबिंद राम 21 8 
सोनिक ओमी 20 12 
उत्तम जगदीश 20 6 
दत्तराम 19 8 
शिव हरि 1 8 4 
स्नेहल भटकर 18 6 
श्याम सुंदर 17 8 
आदि नारायण राव 172 
अविनाश व्यास 167 
के.दत्ता 15 6 
मन्ना डे 15 6 
एस.मोहिंदर 15 4 
खेमचंद प्रकाश 14      
  सज्जाद हुसैन 14 6 
गणेश 14 6 
राम लक्ष्मण 136 
दिलीप ढोलकिया 134 
जी.एस. कोहली 127 
शिवराम कृष्ण 114 
नशाद (शौकत देहलवी) 114 
सरदार मलिक 105 
जमाल सेन 104 
अन्नू मलिक 107 
बी.एस. कल्ला 102 
बासु मनोहारी 94 
सार्दुल क्वात्रा 94 
शैलेश 82 
बसंत प्रकाश 83
इकबाल कुरेशी 8 3 
गुलाम हैदर 8 3
 भोला श्रीसाथ 7 3 
विजय सिंह 7 1 
शौकत हैदरी 7 1 
राम कदम 7 1
 हेमन्त केदार 71 
आर. सी. बोराल 72 
रविशंकर 72 
मनोहर 61
एम. डी. पार्थसारथी + ई. शंकर शास्त्री + बी. एस. कल्ला 61 
रामलाल हीरापन्ना 62
 कानू घोष 63 
सपन जगमोहन 64 
श्यामजी घनश्यामजी 53 
लाला असर सत्तार 52 
रमेश 51 
पंडित अमरनाथ 51 
भूपेन हजारिका 53 
हफीज खान 51 
बी. डी. बर्मन 41 
मुकेश 41 
वेदपाल 42
वसंत + रामचन्द्र 41 
रामलाल 41
 मास्टर कृष्णराव 41
 एस. डी. बातीश 43 
अमर उत्पल 42 
धनीराम 41 प्रेम धवन 43 
अजीज खान 31 
श्यामबाबू पाठक 32 
नितिन मंगेश 32
वसंत प्रभु 31
 ए. आर. कुरेशी 31 
दत्ता दवाजेकर  31
अज़ीज़ हिंदी 32 
सन्मुख बाबू-उपाध्याय 31 
एस.आर. सुदर्शनम 21 
कमल मित्रा 21 
निनू मजूमदार 21 
आर. सुदर्शनम + धनीराम 21 
जगमोहन 21
मोतीराम 21
 निसार + ठाठ चॉकलेट 21
सनमुख बाबू 21
एस. वी. वेंकटरमन + टी. आर. रामनाथन 2 1 
वेदपाल शर्मा 2 1 
कृष्ण दयाल  21
 विश्वनाथन + राममूर्ति 21 
वी. बलसारा 21
 दिलीप रॉय 21 
अली अकबर खान 22 
मानस मुखर्जी 22 
हेमंत भोसले 22 
श्यामल मित्रा 22 
किशोर कुमार 11 
ई. शंकर शास्त्री 11 
अरुण कुमार 11
आनंद मिलिंद  11
एस. बनर्जी 11 
कर्नाड + पी. रमाकांत 1 1 
अजित मर्चेंट 1 1 
एस. पुरूषोत्तम 1 1 
मुकुंद मसूरेकर 1 1 
मीना मंगेशकर 1 1 
रामकृष्ण शिंदे 1 1 
राज रतन 1 1 
मलाया चक्रवर्ती 1 1 
मनोज ज्ञान 1 1 
महेश नरेश 11
 लच्छीराम  1 1 
सी. अर्जुन 1 1 
सपन चक्रवर्ती 1 1 
ज्ञान दत्त 1 1 
लाला सत्तार 1 1
 जय कुमार 1 1 
श्रीधर पारसेकर 1 1 
मधुसूदन आचार्य 1 1 
नदीम श्रवण 1 1 
गुलशन सूफी 1 1 
गोविंद नरेश 1 1 
जुगल किशोर तिलकराज 1 1 
जीतू तपन  1  1
श्रीकांत 1 1
जगजीत सिंह 1 1
चाँद परदेसी 1 1
घनश्याम 1 1
डी.एम.टैगोर 1 1
बृज भूषण 1 1
पामर्थी +
अश्वत्थामा 1 1
नटराज 1 1
बिपिन बाबुल 1 1
बी.एन. बाली 1 1
प्रभाकर जोग 1 1
डी.सी.दत्त 1 1
भारत की कोकिला लता  मंगेशकर शायद 27,000 गानों की गायिका बनने के बजाय संगीतकार जोड़ी का हिस्सा बनकर रह जातीं - कुछ-कुछ शंकर-जयकिशन की तरह - अगर उनके भाई ने उन्हें ऐसा करने से न रोका होता।

लता जी - देश की सबसे बड़ी गैर-शास्त्रीय गायिका - शेष भारत के लिए अज्ञात हैं।  गायिका - चुपचाप अपनी मातृभाषा मराठी में फिल्मों के लिए संगीत तैयार कर रही थीं और लगभग हिंदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने लगी थीं।  वह संगीतकार के रूप में अपनी पहचान गुप्त रखना चाहती थीं, लेकिन एक पुरस्कार समारोह में यह बात उजागर हो गई, जब उन्होंने जिन चार मराठी फिल्मों के लिए संगीत लिखा था, उनमें से एक ने कई पुरस्कार जीते।

उन्होंने खुद को एक पुरुष छद्म नाम भी दिया, आनंदघन।

"नहीं  सभी जानते थे कि लता मंगेशकर फिल्म संगीत की रचना कर रही हैं, उनके द्वारा रचित गीत "साधी मानस" ने आठ महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ गायिका, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संगीत शामिल हैं," सुरेश सरवैया द्वारा संकलित

🎧 प्रमुख संगीतकारों के लिए लता के गीत  (संगीत निर्देशक) -
अपने आश्चर्यजनक सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने करीब 300 संगीतकारों के साथ काम किया। हर संगीतकार ने मेलोडी क्वीन के लिए कुछ खास लाया और उन्होंने इसे और भी खास बनाने के लिए अपना जादू भी जोड़ा!  ▪️1940 और 50 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत में लता के गीतों पर हावी होने वाले संगीतकार -
खेमचंद प्रकाश
गुलाम हैदर
अनिल बिस्वास
आर.सी.  बोराल सी. रामचन्द्र सज्जाद हुस्नलाल भगतराम श्यामसुंदर विनोद (एरिक रॉबर्ट्स) के. दत्ता (दत्ता कोरगावकर) हंसराज बहल बुलो सी. रानी ▪️1950 से 60 के दशक तक मुख्य रूप से हिंदी फिल्म संगीत में लता-गीतों का दबदबा रखने वाले संगीतकार नौशाद शंकर जयकिशन सचिन देव बर्मन (  एस.डी. बर्मन) मदन मोहन रोशन सलिल चौधरी वसंत देसाई हेमन्त कुमार एस.एन.त्रिपाठी चित्रगुप्त रवि गुलाम मोहम्मद एन.दत्ता सुधीर फड़के स्नेहल भटकर मोहम्मद शफी 
▪️1960 से 80 के दशक तक मुख्य रूप से हिंदी फिल्म संगीत में लता-गीतों का दबदबा रखने वाले संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर.डी.)  बर्मन) लक्ष्मीकांत प्यारेलाल कल्याणजी आनंदजी खय्याम जयदेव उषा खन्ना रवींद्र जैन राजेश रोशन बप्पी लाहिड़ी
▪️1980 के दशक के बाद के दौर में मुख्य रूप से हिंदी फिल्म संगीत में लता-गीतों पर हावी रहने वाले संगीतकार शिव हरि राम लक्ष्मण जतिन ललित भूपेन हजारिका विशाल भारद्वाज ए.आर.  रहमान उत्तम सिंह 
▪️संगीतकार जिनका मुख्य योगदान लता के क्षेत्रीय और गैर-फिल्मी संगीत में था वसंत प्रभु हृदयनाथ मंगेशकर श्रीनिवास खले आनंदघन (लता मंगेशकर)

No comments:

Post a Comment

मालिका तरनूम(जनम)

नूरजहाँ  🎂जन्म 21 सितम्बर, 1926 ⚰️23 दिसम्बर, 2000  महान गायिका मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहाँ  🎂जन्म 21 सितम्बर, 1926 ई. ⚰️23 दिसम्बर, 2000  न...