#14sep
इशिता चौहान
14 सितंबर 1999 , पुणे
लंबाई: 1.58 मी
इशिता चौहान एक भारतीय अभिनेत्री हैं, इनका जन्म 14 सितंबर 1999 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होनें अपना सबसे पहला डेब्यू 2007 में हिंदी फिल्म आप का सुरूर में एक बच्चे के रूप में किया था। इसके बाद उन्होंने अनिल शर्मा की जीनियस में उत्कर्ष शर्मा के विपरीत नंदिनी चौहान के रूप में बॉलीवुड में शुरुआत की, जो 24 अगस्त 2018 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है, इसमें "तेरा फितूर" और "दिल मेरी ना सुने" 2018 के दो सबसे हिट गाने हैं।
इशिता ने अपने करियर की शुरुआत आप का सुरूर और हाईजैक से की थी। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की, उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया फॉर्च्यून कुकिंग ऑयल, वैसलीन , चंद्रिका सोप, डिटॉल लिक्विड हैंडवाश, एक्रॉन कलर्स, काइनेटिक नोवा, कोलगेट, मेडिमिक्स सोप, नैसले आदि। वह पेपरमिंट नामक लड़कियों के कपड़ों के ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर थीं। अपनी पढ़ाई के बाद वह हिट आशा ब्लैक में अभिनय में लौट आईं। इशिता ने 24 अगस्त 2018 को रिलीज़ हुई उत्कर्ष शर्मा के साथ अनिल शर्मा की जीनियस से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनके प्रदर्शन की सराहना की गई, लेकिन भ्रमित करने वाली कहानी के कारण फिल्म को आम तौर पर खराब समीक्षा मिली। हालाँकि, फिल्म ने ZEE5 पर कमाल कर दिया। फिल्म का "ब्रेन ओलंपिक्स" सीन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।
🎥
2007 आप का सुरूर
2008 हाईजैक
2014 आशा ब्लैक
2018 जीनियस
No comments:
Post a Comment