#14sep
आयुष्मान खुराना
14 सितंबर 1984
चण्डीगढ़
पत्नी: ताहिरा कश्यप (विवा. 2008)
भाई: अपारशक्ति खुराना
माता-पिता: पूनम खुराना, पी० खुराना
बच्चे: 2
भारतीय टेलीविजन एंकर होने के साथ साथ फिल्म अभिनेता और गायक भी हैं। भारतीय टेलीविजन में उन्होंने एंकरिंग के जरिए अपना एक मुकाम स्थापित किया। वे लगभग हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं चाहे वह टी.वी. का दर्शक हो या फिर फिल्मों का।
आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 मव चंडीगढ़ में हुआ था और उनका परिवार आज भी वहीं पर रहता है। उनके पिता पी.खुराना प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं और उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके एक भाई भी हैं जिनका नाम अपारशक्ति है।
खुराना ने 2008 में अपनी बचपन की दोस्त, फिल्म निर्माता और पत्रकारिता शिक्षिका ताहिरा कश्यप से शादी की। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
ताहिरा को 2018 में स्तन कैंसर का पता चला था लेकिन 2020 में उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया। खुराना कठिन समय से गुजरने में मदद करने के लिए निचिरेन बौद्ध धर्म में उनके विश्वास को श्रेय देते हैं।
आयुष्मान ने अपनी पढ़ाई सेंट जाॅन हाई स्कूल और डीएवी काॅलेज, चंडीगढ़ से की थी। इसके बाद मुख्य रूप से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की और इसके बाद स्कूल आॅफ कम्युनिकेशन स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी से जनसंचार में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।
उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा खान से शादी की है जिनसे उनको दो बच्चे हैं। उनके लड़के का नाम विराजवीर है और लड़की का नाम वरूष्का है।
आयुष्मान के करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से हुई थी जिसमें वे विजेता रहे थे। उनकी पहली नौकरी रेडियो जाॅकी के तौर पर बिग एफएम, दिल्ली में थी। रेडियो के बाद वे वीडियो जाॅकी बन गए और उन्होंने कई शोज का संचालन किया। इसके बाद उन्होंने शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने अभिनय की शुरूआत की। इस फिल्म का विषय खासा चर्चा में रहा और यह फिल्म हिट भी रही। इस फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया।
🎥
2012 विक्की डोनर
2013 नौटंकी साला
2014 बेवकूफियां
2015
हवाईज़ादा
दम लगा के हईशा
2017
मेरी प्यारी बिंदु
बरेली की बर्फी
शुभ मंगल सावधान
2018
अंधाधुन
बधाई हो
2019
अनुच्छेद 15
सपनो की रानी
बाला
2020
शुभ मंगल सावधान
गुलाबो सिताबो
2021 चंडीगढ़ करे आशिकी
2022
अनेक
डॉक्टर जी
एक एक्शन हीरो
2023 ड्रीम गर्ल 2
No comments:
Post a Comment