#04sep #05sep
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव
🎂04सितंबर 1966
जबलपुर
⚰️05 सितंबर 2015,
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, मुम्बई
पत्नी: विजयता पंडित
बच्चे: अवितेश श्रीवास्तव, अनिवेश श्रीवास्तव
भाई: चित्रेश श्रीवास्तव
4 सितंबर 1966 को जबलपुर में जन्मे आदेश को उनका पहला ब्रेक 1993 में फिल्म कन्यादान से मिला। 1994 में 'आओ प्यार करें' फिल्म के संगीत से उन्होंने बतौर संगीतकार फिल्म जगत में कदम रखा। जल्द ही आदेश ने एक युवा और योग्य संगीतकार और गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के चलते जल्द ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने अवसर मिल गया।
फिर उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड हस्तियों के साथ भी गाने की शुरुआत की। मशहूर हॉलीवुड और पॉप गायक-गायिकाओं के साथ कई दफा स्टेज शेयर भी किया है। शकीरा, एकॉन समेत कई हस्तियों के साथ गाने गए। बीच में वे मशहूर टीवी शो 'सा रे गा मा पा' में एक जज के तौर पर भी नजर आए। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसे शो में जाना बंद कर दिया। उनके मुताबिक इन टीवी शो में पारदर्शिता नहीं होती।
लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से मिली। इस फिल्म में संगीत देने के लिए उन्हें आइफा अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'रहना है तेरे दिल में (2001)' 'कभी खुशी कभी गम (2001)', 'बागबान (2003)' और 'राजनीति (2010) ' में उनका तैयार किया गया संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ।
साल 2010 में आदेश को कैंसर की बीमारी का पता चला तो अचानक से आदेश बिल्कुल अकेले पड़। दुर्भाग्य से उन दिनों आदेश के पास उतने पैसे भी न थे। तब इलाज के लिए उन्होंने अपनी महंगी कार बेच दी।
आदेश श्रीवास्तव ने छोटे शहर से अपना सफर शुरू किया था। उनका जन्म मध्यप्रदेश का जबलपुर शहर में हुआ था। उनके पिता रेलवे में सुपरिटेंडेंट और मां एक कॉलेज में लेक्चरर थीं। संगीत में रुचि होने के चलते आदेश यही से संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्हें स्कूल-कॉलेज में जब कभी संगीत प्रदर्शन और सीखने का कोई मौका मिलता झट से वहां पहुंच जाते।
गाने की झुकाव होने की वजह से जतिन ललित की बहन अभिनेत्री विजेता पंडित उनकी जीवनसंगीनी बनी। इनके अवितेश और अनिवेश नाम के दो बच्चे भी हैं। लेकिन उनका गाने का कैरियर अभी पूरी तफ्तार भी नहीं पकड़ा था कि उनकी जिंदगी में ठहराव आ गया।
साल 2010 में पहली बार कैंसर का पता लगने के बाद आदेश ने कहा था कि एकदम से बीमार पड़ना बहुत कष्ट भरा है। जिन लोगों के साथ मैंने बरसों काम किया उनके ठंडे रुख ने मुझे इस बीमारी से ज्यादा तकलीफ पहुंचाई है। जब मैं बीमार हुआ तो कोई मुझसे मिलने नहीं आया।
आदेश की पहचान बन गया था ये गाना
फिल्म 'राजनीति' का गीत- मोरा पिया मोसे बोलत नाही...
दर्द की इंतिहा को पार कर जाता है ये गाना
बाबुल फिल्म का गाना 'बेबसी दर्द का ये आलम'
प्यार-दर्द के बीच का ये अनोखा नगमा
फिल्म बागबान की चली-चली फिर चली चली
कभी-खुशी कभी गम का से शावा-शावा
लोगों की जुबान पर काफी दिनों चढ़ा रहा ये गीत
मेजर साब फिल्म का सोना-सोना
सबसे दुख की बात तो यह की साल 2015 में अपने जन्मदिन के यानि सी 4 सितंबर के दूसरे दिन 5 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।
🎥
पृष्ठभूमि संगीत
2015 स्वागत है
2015 मुझे नया साल बहुत पसंद है
2011 एन्जिल
2009 लव खिचड़ी
2006 रहगुजर
2005 पहेली
2004 गर्व: गर्व और सम्मान
2004 दीवार - चलो अपने नायकों को घर ले आएं
2004 लैकर – फॉरबिडन लाइन्स
2003 ज़मीन
2003 जाल: द ट्रैप
2003 एलओसी कारगिल
2002 ये है जलवा
2002 हमराज़
2001 दिल ने फिर याद किया
2000 शरणार्थी
2000 ख़ौफ़
2000 बादल
2000 चैंपियन
1999 हसीना मान जायेगी
1999 बड़े दिलवाला
1998 मेजर साब
1998 दुश्मन
1997 सीमा
1995 द डॉन
1995 बाज़ी
1995 सुरक्षा
1995 राम शास्त्र
1994 इम्तेहान
1993 खलनायक
1993 आदमी
1993 फूल और अंगार
1990 सैलाब
संगीतकार के रूप में
2015 डर्टी पॉलिटिक्स
2013 सत्याग्रह
2010 खुदा कसम
2010 राजनीति
2009 विश्व कप 2011
2009 लव का तड़का
2009 अनुभव
2008 हरि पुत्तर: आतंक की कॉमेडी
2007 गॉडफ़ादर
2007 जहां जाएगा हमीं पाएंगे
2006 दिल से पूछ किधर जाना है
2006 बाबुल
2006 रहगुजर
2006 हुस्न - प्यार और विश्वासघात
2006 अलग
2006 सावन... द लव सीज़न
2006 चिंगारी
2006 सैंडविच
2005 अपहरण
2004 सत्य बोल
2004 दीवार - चलो अपने नायकों को घर ले आएं
2004 देव
2003 बागबान
2003 चलते चलते
2003 काश आप हमारे होते
2003 लव एट टाइम्स स्क्वायर
2003 सूर्या
2002 आंखें
2002 जुनून
2001 कभी ख़ुशी कभी गम...
2001 दीवानापन
2001 रहना है तेरे दिल में
2001 दिल ने फिर याद किया
2001 बस इतना सा ख़्वाब है
2001 उलझन
2001 फ़र्ज़
2000 शिकारी
2000 जोरू का गुलाम
2000 कुंवारा
2000 सुल्तान
2000 तरकीब
1999 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी
1999 लाल बादशाह
1999 बड़े दिलवाला
1999 दहेक
1998 ज़ुल्म-ओ-सितम
1998 अंगारे
1998 मेजर साब
1998 दीवाना हूँ पागल नहीं
1997 भाई भाई
1997 सलमा पे दिल आ गया
1997 हमको इश्क ने मारा
1996 राजा की आएगी बारात
1996 शास्त्र
1996 दिल तेरा दीवाना
1996 अपने डैम पर
1995 राम शास्त्र
1995 वीरगति
1995 सौदा
1994 आओ प्यार करें
1994 मस्ती
1991 ख़तरा
1990 साहेब जादे [अप्रकाशित]
आदेश की पहली फिल्म कन्यादान
पार्श्व गायक
2010 मम्मीजी-पापाजी - अप्रकाशित
2010 राजनीति
2008 हरि पुत्तर: आतंक की कॉमेडी
2007 जहां जाएगा हमीं पाएंगे
2006 दिल से पूछ किधर जाना है
2006 बाबुल
2006 रहगुजर
2006 हुस्न - प्यार और विश्वासघात
2006 अलग
2006 चिंगारी
2004 देव
2003 बागबान
2002 आंखें
2000 जोरू का गुलाम
1999 लाल बादशाह
1998 अंगारे
1996 अपने डैम पर
1995 वीरगति
1990 अग्निपथ (गीत-अलीबाबा)
No comments:
Post a Comment