Search This Blog

Thursday, September 19, 2024

मेघना नायडू


#19sep
मेघना नायडू एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। 
मेघना नायडू का 🎂जन्म 19 सितंबर 1980
 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम इतिराज है, जोकि एक टेनिस कोच हैं। उनकी माँ पूर्णिमा हैं- वह हाफ बंगाली हैं। वह एक अध्यपिका हैं। उनकी एक छोटी बहन है-सोना नायडू। 

पढ़ाई 

मेघना का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है।  उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई भावना कॉलेज अँधेरी से संपन की है।  वह कॉमर्स से स्नातक हैं।  वह शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में पूर्ण पारंगत हैं। इस नृत्य को उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही सीखना शुरू कर दिया था। 

करियर 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।  उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपना अभिनय करियर शुरू किया। उनकी पहली तेलुगु फिल्म प्रेमसाक्षी है। जो बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी। इसके बाद वह कुछ-एक कन्नड़ फिल्मों आयीं। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान कलियों का चमन एल्बम से मिली।  

उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की। उनकी पहली फिल्म हवस थी। जो वर्ष 2004 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म  पृष्ठभूमि शादी के बाद के प्रेमप्रसंगों पर आधारित थी। उसके बाद वह कई बी-गर्दे फिल्मों में नजर आई। हालांकि यह फ़िल्में कब आई-कब गयी दर्शकों को भी नहीं पता।  


टीवी करियर 

मेघना नायडू ने अपने टीवी करियर की शुरुआत स्टंट बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर से की थी। हालांकि वह इस शो की विजेता नहीं बन सकी थी। इसके अलावा वह एकता कपूर के शो जोधा-अकबर में बेनजीर की भूमिका में भी नजर आ चुकीं हैं। 
नायडू की पहली प्रमुख उपस्थिति UMI10 के "कलियों का चमन" (2002) के संगीत वीडियो में थी, लता मंगेशकर के 1981 के गीत " थोड़ा रेशम लगता है " (बदले में, 2002 का गीत ") का आधिकारिक रीमिक्स था। ट्रुथ हर्ट्स द्वारा लिखित " एडिक्टिव " रीमिक्स से प्रेरित था)। भारतीय फिल्मों में काम शुरू करने से पहले उन्हें सरू मैनी के वीडियो "दिल दे दिया था (सुट्टा मिक्स)"  में भी दिखाया गया था ।
📽️
2003 हवस
2004 AK 47
2004जैकपॉट - द मनी गेम 
प्यार का क्लासिक नृत्य
2005माशूका
2005वर्षा: भीतर का आतंक
2005बुरा दोस्त
2005आठवां: शनि की शक्ति
2006 रिवाज
2012 पहली नज़र में प्यार 
2012इश्क दीवाना
2016 क्या कूल हैं हम 3

No comments:

Post a Comment

मालिका तरनूम(जनम)

नूरजहाँ  🎂जन्म 21 सितम्बर, 1926 ⚰️23 दिसम्बर, 2000  महान गायिका मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहाँ  🎂जन्म 21 सितम्बर, 1926 ई. ⚰️23 दिसम्बर, 2000  न...