अभिनेता बलबीर🎂28 अक्तूबर 1938⚰️12 सितंबर 2023
पूरा नाम सतिंदर कुमार खोसला
🎂28 अक्तूबर 1938गुरदास पुर
⚰️12 सितंबर 2023
मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल ने पुष्टि की.
वरिष्ठ अभिनेता उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के चार बंगला स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली
उनकी पत्नी
1बेटा
1बेटी है
बीरबल की पत्नी का नाम नीना भाटिया, बेटे का संतोष और बेटी का शिवानी है। बेटा संतोष ही बीरबल और नीना की देखभाल करता रहा है।
वह परिवार में अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।
उनकी संपत्ति
10 बिलियन डॉलर लगभग 83 करोड़ बताई जाति है।
बीरबल एक सुपरिचित नाम है. आंखों पर मोटे फ्रेम के चश्मे के साथ उन्हें देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह किसी काॅलेज के प्रोफेसर हैं लेकिन बावजूद इसके कि आप उन्हें प्रोफेसर समझें, वे फिल्मों में कॉमेडियन हैं.मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे बीरबल मुंबई के सेवेन बंगलो एरिया में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।बीरबल के पिता गुरदासपुर में ही प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। वह किशोर कुमार से प्रभावित होकर मुंबई सिंगर बनने चले आए। लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया।
1967 में राज खोसला ने उन्हें गुलशन बावरा की जगह फिल्म दो बदन में कास्ट किया। इस फिल्म में मनोज कुमार लीड रोल में थे। मनोज कुमार ने ही उस फिल्म के बाद सतेंद्र खोसला का नाम बीरबल रख दिया था जिस नाम से वह मरते दम तक जाने जाते रहे।
बीरबल ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने हर तरह के रोल किये। ना सिर्फ हिंदी बल्कि भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में भी बीरबल ने खूब काम किया। बीरबल को चुपके चुपके, गोलमाल और हम आपके हैं कौन के लिए फिल्म फेयर अवार्ड समेत तमा तरह के सम्मान से नवाजा गया था।
बात बीरबल की संपत्ति की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानि करीब 83 करोड़ रुपये थी। बीरबल की पत्नी का नाम नीना भाटिया, बेटे का संतोष और बेटी का शिवानी है। बेटा संतोष ही बीरबल और नीना की देखभाल करता रहा है।
Birbal ने मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया था। बलबीर के पिता ने बलबीर को डांटते हुए कहा था
ढाई फीट का तू, बिज्जू जैसी तेरी शक्ल, तू एक्टर बनेगा... तब बीरबल ने पिता से खाया थप्पड़, सुने थे ताने.....
कॉलेज में मित्रो द्वारा फंटूश कहलाए जाते थे
अभिनेता बीरबल हमेशा से ही फिल्मों के प्रति आकर्षित थे लिहाजा कॉलेज में होने वाले हर नाटक में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते. उस वक्त उनके फेवरेट कलाकार थे किशोर कुमार और देवानंद. लिहाजा वो कॉलेज में किशोर दा की खूब नकल करते. उस वक्त उनकी जुबां पर एक ही गाना रहता- ‘ऐ मेरी टोपी पलट कर आ’ ये गाना फंटूश फिल्म का था जिसे गाया था किशोर कुमार ने और ये फिल्माया गया था देवानंद पर. लिहाजा कॉलेज में उनका नाम फंटूश ही पड़ गया था.
बीरबल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था पिता से कभी भी फिल्मों की तरफ ना देखने तक का वादा करके वो फिर ऑर्डर लेने मुंबई आए लेकिन आते ही फिर वही चक्कर शुरू हो गया. फिल्म दो बदन में इत्तेफाकन उन्हें काम मिल गया और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया. इसके बाद मेरा साया के सेट पर उन्हें वकील के असिस्टेंट का रोल भी यूं ही मिल गया. ये फिल्म हिट रही और इससे बीरबल को खास पहचान मिली. कहा जाता है कि इसके बाद तो किसी भी रोल में अगर कॉमेडी की जरूरत होती तो उन्हें ही याद किया जाने लगा.
No comments:
Post a Comment